फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The person who threatened by claiming to be an army officer has been sent on police remand

Chamba News: सेना का अफसर बता धौंस जमाने वाले व्यक्ति को पुलिस रिमांड पर भेजा

Sun, 06 Jul 2025 06:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 06 Jul 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
The person who threatened by claiming to be an army officer has been sent on police remand
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर होटल कर्मियों पर दिखा रहा था रौब
विज्ञापन

पुलिस ने फर्जी अफसर के खिलाफ मामला दर्ज किया है गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। फर्जी दस्तावेज के आधार पर सेना का अधिकारी बन होटल व्यवसायी को चूना लगाने वाले व्यक्ति को शनिवार को न्यायालय से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से फर्जी दस्तावेज बनाने को लेकर पूछताछ कर सकती है।

पुलिस को दिए बयान में होटल व्यवसायी ने बताया कि भरमौर-पठानकोट हाईवे पर तडोली नामक स्थान पर उसका होटल हैं। 2 जुलाई को आरोपी रोहित कुमार पुत्र रोकश कुमार निवासी प्लाट नंबर जे30-गली नंबर 12 डिफेंस एक्सलेव गायेला ताजपुर मार्ग नई दिल्ली उसके होटल में पहुंचा।
विज्ञापन

इसने स्वयं को सेना में मेजर बताते हुए अपना आधार कार्ड और सेना का कार्ड देकर कमरा बुक करवाया। शुक्रवार को फर्जी सेना अधिकारी बिना किसी को बताए होटल से चेक आउट कर गया। होटल व्यवसायी को जब व्यक्ति के चेक आउट करने के पता चला तो, उसके मोबाइल नंबर पर फोन किया। मोबाइल पर बात करते हुए फर्जी अधिकारी उस पर भड़क उठा और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने खुद को सेना का अधिकारी बताते हुए किराया और अन्य बिल अदा न करने की बात कहते हुए फोन काट दिया। होटल व्यवसायी ने शक के आधार पर जब रजिस्टर में सेना अधिकारी के दस्तावेज देखे तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने बिना समय गंवाए पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पगुनची पुलिस टीम ने फोन कर फर्जी सेना अधिकारी को मौके पर बुलाकर दस्तावेज चेक किए तो वे फर्जी पाए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि सेना का फर्जी अधिकारी बन घूम रहे व्यक्ति को न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed