फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The patient kept writhing on the floor for three hours with the slips in his hand.

Chamba News: पर्चियां हाथ में लेकर तीन घंटे फर्श पर कराहते रहे मरीज

Tue, 20 Feb 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
The patient kept writhing on the floor for three hours with the slips in his hand.
चंबा के चुवाड़ी अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते परेशान बैठे लोग।संवाद
चंबा। जिले के विभिन्न प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात चिकित्सकों की पेनडाउन स्ट्राइक ने मरीजों का मर्ज बढ़ा दिया। स्वास्थ्य केंद्रों में दूरदराज के क्षेत्रों से सुबह 9:00 बजे ही अपने स्वास्थ्य का चेकअप करवाने के लिए पहुंचने वाले लोगों को पर्चियां बनाकर चिकित्सक का इंतजार करना पड़ा। हड़ताल के चलते दोपहर 12:00 बजे तक चिकित्सक अपनी ओपीडी में नहीं बैठे। ऐसे में घंटों इंतजार करने के बाद आखिरकार बुजुर्गों और महिलाओं को बेंचों और जमीन पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुंता, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी, सिविल अस्पताल भरमौर, तीसा, किलाड़ और चुवाड़ी में भी बारिश के बीच मरीज जैसे-तैसे कर स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचे लेकिन, चिकित्सकों के हड़ताल पर होने की खबर सुनने के बाद मरीज परेशान हुए। वहीं, चिकित्सकों के कमरों में खाली कुर्सियां नजर आईं।
विज्ञापन

सिहुंता अस्पताल में उपचार करवाने के लिए पहुंचे लेकिन, चिकित्सक के हड़ताल पर होने से मजबूरन अस्पताल परिसर में बैठ कर चिकित्सक का इंतजार करना पड़ा। यदि चिकित्सक ही हड़ताल पर रहेंगे तो मरीजों की हालत काफी दयनीय हो जाएगी। -अजय कुमार, कामला निवासी।
विज्ञापन

शिमला में ऑपरेशन के बाद छुट्टी कर घर लौटने पर चिकित्सकों ने रूटीन चेकअप करवाने का परामर्श दिया है। मंगलवार को छह किलोमीटर का सफर तय कर अस्पताल पहुंचे लेकिन, चिकित्सकों के हड़ताल पर होने से उन्हें खासी परेशानी उठानी पड़ी। -किशोरी लाल, चंगलेड़ निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट में दर्द होने पर निजी गाड़ी से स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाने के लिए पहुंचे। चिकित्सकों के हड़ताल पर होने से दोपहर 12:00 बजे तक चिकित्सक नहीं मिल पाए। चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। बहरहाल, सरकार को हरेक वर्ग की समस्याओं को देखते हुए उनका समाधान करवाना चाहिए। -नवीन कुमार, गरनोटा निवासी।
बदलते मौसम के बाद सर्दी-जुकाम और खांसी से पीड़ित हैं। सुबह 9:00 बजे ही अस्पताल पहुंच गए। काफी देर तक चिकित्सक का इंतजार करने के बाद बता चला कि दोपहर 12 बजे ही चिकित्सक ओपीडी में आएंगे। चिकित्सक न होने की वजह से परेशानी उठानी पड़ी। -सुनो देवी, लाहडू निवासी।

मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक हड़ताल पर रहे। चिकित्सक पंजाब की तर्ज पर ही एनपीए दिए जाने, चिकित्सक कैडर से ही स्वास्थ्य निदेशक, प्राचार्य समेत अन्य उच्च पदों पर तैनाती करने की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके चिकित्सकों की मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। इसके विरोधस्वरूप अब चिकित्सकों ने आखिरकार ढाई घंटों की पेनडाउन स्ट्राइक कर अपना विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed