{"_id":"676ee14beaa07aeb3f033580","slug":"the-nap-was-measured-two-months-ago-now-the-in-charge-of-handloom-and-handicraft-corporation-is-being-tightened-chamba-news-c-88-1-ssml1004-140583-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दो महीने पहले नपी थी नप, अब हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट निगम के प्रभारी पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दो महीने पहले नपी थी नप, अब हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट निगम के प्रभारी पर शिकंजा
Fri, 27 Dec 2024 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 27 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा में रिश्वत के मामले में जांच करती विजिलेंस की टीम। संवाद
चंबा। जिला चंबा में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग की सख्त कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को विजिलेंस विभाग की टीम ने हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट निगम के प्रभारी को रिश्वत लेते पकड़ा। करीब दो माह पहले विजिलेंस ने नगर परिषद चंबा में रेड की थी। इसमें नगर परिषद पर लाखों रुपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों में धांधली के आरोप लगे थे और तब विजिलेंस टीम ने नगर परिषद के रिकॉर्ड को जब्त कर लिया था।
नगर परिषद पर अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान सफाई टेंडरों, बेंचों और बिजली के खंभों की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। इस मामले की जांच अभी भी जारी है और भ्रष्टाचार के इन आरोपों को लेकर कई लोग प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विजिलेंस विभाग की लगातार कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि अब भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी निगरानी रखी जा रही है। विभिन्न सरकारी विभागों और कार्यालयों में काम कर रहे भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर नजर रखी जा रही है, और समाजसेवी, प्रबुद्धजन और पूर्व विधायक तक भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान सफाई टेंडरों और बेंच, बिजली के खंभों की खरीद-फरोख्त में धांधली की जांच चल रही है। अब शिकायत के आधार पर हैंडलूम एंव हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन के इंचार्ज को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। हमने चेतावनी दी है कि अधिकारी और कर्मचारी किसी भी हाल में भ्रष्टाचार से दूर रहें, अन्यथा कानून का हाथ किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन
अभिमन्यु वर्मा, एएसपी विजिलेंस