{"_id":"69dfcbb91ba6b2df810eef6f","slug":"the-minister-reviewed-the-work-of-various-departments-chamba-news-c-88-1-cmb1003-180536-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मंत्री ने की विभिन्न विभागों के काम की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मंत्री ने की विभिन्न विभागों के काम की समीक्षा
Wed, 15 Apr 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
बोले- पॉलिटेक्निक कॉलेज की अतिरिक्त भूमि को मेडिकल कॉलेज को हस्तांतरित करने पर करेंगे विचार
प्रैक्टिकल प्रयोगशालाओं के लिए एक ही बहु मंजिला भवन स्थापित करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मिलेनियम राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सरोल के सभागार में विभिन्न विभागों के संबंधित कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई।
नगर एवं ग्राम योजना और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर एवं ग्राम योजना विभाग के अलावा तकनीकी शिक्षा विभाग व पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबंधित कई महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की गई। राजेश धर्माणी ने बताया कि मिलेनियम पॉलिटेक्निक कॉलेज सरोल में उपलब्ध अतिरिक्त भूमि को मेडिकल कॉलेज की मांग पर उसे हस्तांतरित करने पर विचार किया जाएगा। बशर्ते, बदले में चिकित्सा महाविद्यालय पॉलिटेक्निक कॉलेज की आगामी योजना के लिए वित्तीय सहयोग करने में सहमत हो। बैठक के बाद उन्होंने पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर सरोल का निरीक्षण किया। संस्थान के अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए कि संस्थान की प्रैक्टिकल प्रयोगशालाओं को एक ही बहु मंजिला भवन स्थापित किया जाए।
बैठक में सहायक टाउन प्लानर पंकज शर्मा ने विभाग से संबंधित कार्य प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्लानिंग एरिया डलहौजी, भरमौर और चुवाड़ी के अलावा विशेष क्षेत्र चमेरा जलाशय, खजियार व भरमौर के संबंध में जानकारी दी। उपमंडलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय चंबा को मंडलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय में स्तरोन्नत करने, विभाग में रिक्त पदों को भरने और वाहन की आवश्यकता के बारे में मंत्री को अवगत करवाया। पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य पुनीत महाजन ने संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, विद्यार्थियों के प्लेसमेंट और संस्थान में चल रहे रिक्त पदों के बारे में अवगत करवाया। इससे पहले उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मंत्री को सम्मानित किया।
--