{"_id":"6ab2ba0775abb3f6ed07b284","slug":"the-lion-club-team-defeated-deva-eleven-by-66-runs-chamba-news-c-88-1-cmb1003-197563-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लॉयन क्लब की टीम ने देवा इलेवन को 66 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लॉयन क्लब की टीम ने देवा इलेवन को 66 रन से हराया
Wed, 23 Sep 2026 10:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रहे वेटरन क्रिकेट कप में मंगलवार को लॉयन क्लब ने देवा इलेवन को 66 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता आयोजन के सचिव मेजर एससी नैयर ने बताया कि लॉयन क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 111 रन बनाए। अली ने 42 और दत्तो ने 15 रन का योगदान दिया। देवा इलेवन की ओर से दलीप ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवा इलेवन की टीम 45 रन पर सिमट गई। उसके नौ खिलाड़ी खाता नहीं खोल सके। दलीप ने 17 और पंकू ने 11 रन बनाए। लॉयन क्लब के पांडे ने पांच और सानू ने तीन विकेट झटके।