{"_id":"6819fc1f897f8a9ca700c10f","slug":"the-leaking-roof-of-the-government-bus-became-a-cause-of-trouble-chamba-news-c-88-1-ssml1004-149915-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सरकारी बस की टपकती छत बनी परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सरकारी बस की टपकती छत बनी परेशानी का सबब
विज्ञापन
एचआरटीसी की लंबे रूट की बस की छत्त टपकने पर सिकुड कर बैठी सवारियां
चंबा। लोगों को एचआरटीसी की बसों में सफर करना मुश्किल हो गया है। कई बसों की छतें टपक रही हैैं तो कई के शीशे टूट चुके हैं। चंबा-मनाली रूट पर भेजी गई हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में ये आलम देखने को मिला। भारी बारिश के बीच बस के भीतर बैठी सवारियों को अपनी सीटों पर सिकुड़ कर ही सफर तय करना पड़ा। सवारियां एचआरटीसी प्रबंधन की लचर व्यवस्था को कोसती दिखीं। सवारियों ने साफ किया है कि बस के भीतर भी भीगते हुए जाने से अच्छा है कि वे टैक्सी से ही अपने गंतव्य तक पहुंचें।
सवारियों अमर जीत सिंह, दिलीप कुमार, कन्हैया राम, राकेश कुमार, संजीव कुमार, योगराज, प्रकाश चंद आदि ने बताया कि एचआरटीसी डिपो में बसों की बदहाल स्थिति है। बसों की मरम्मत न होने से बीच राह कहीं पर भी हांफ जाती हैं। इतना ही नहीं, बस की छतें बारिश में भी टपकती रहती हैं। इससे प्रबंधन के सवारियों को आरामदायक सफर करने के दावे हवा होते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिनों चंबा-मनाली लंबी रूट की बस की छत बारिश में टकपने से सीट पानी से भीग गई। लिहाजा, सीट पर बैठी सवारियों को दूसरी सीट पर जाकर बैठना पड़ा तो वहीं, सीट के साथ गिरने वाली पानी की बूंदों से बचने के लिए सवारियाें को सिकुड़ कर ही सफर तय करना पड़ा। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से लंबी दूरी की बसों उचित रखरखाव और मरम्मत करने की मांग की है।
एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। उन्होंने बताया कि समस्या का समाधान करने के उचित प्रयास रहेंंगे।