फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The laborers were made to spend the night at home, took away cash and ornaments

मजदूरों को रात बिताने के लिए ठहराया घर, नकदी-आभूषण ले उड़े

Thu, 24 Feb 2022 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
The laborers were made to spend the night at home, took away cash and ornaments
The laborers were made to spend the night at home, took away cash and ornaments
बनीखेत (चंबा)। बाहरी राज्य से आए मजदूरों पर तरस खाकर रात बिताने के लिए घर पर ठहराना एक परिवार के लिए महंगा पड़ गया। परिवार ने जिस कमरे में प्रवासी मजदूरों को ठहराया था, उस कमरे की आलमारी से दस हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी की अंगूूठियां गायब पाई गईं। परिवार ने प्रवासियों को उनके काम पर पकड़ने के बाद उनसे नकदी और आभूषणों को बरामद कर लिया। घटना चंबा जिले की समलेऊ पंचायत के कंडेई गांव की है।
विज्ञापन

यहां पर बुधवार रात को एक स्थानीय ठेकेदार की लेबर बाहरी राज्य से पहुंची। ठेकेदार ने स्थानीय निवासी ओमप्रकाश को उन्हें एक रात अपने घर पर रहने की गुुजारिश की। ओमप्रकाश ने उनकी गुजारिश पर प्रवासियों को अपने घर में ठहरा दिया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह चाय-पानी करने के उपरांत जब लेबर वहां से चली गई तो ओमप्रकाश को घर में चोरी होने का आभास हुआ। उसके बाद उन्होंने गांव के अन्य लोगों को साथ ले जाकर इन प्रवासियों को उनके कार्य स्थल पर पकड़ा। डराने-धमकाने पर उन्होंने चोरी की नकदी और अंगूठियां उनके हवाले कर दीं। पंचायत प्रधान रिक्की शर्मा ने बताया कि ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी गई है। प्रवासियों के गलती स्वीकार करने पर मामला पुलिस में नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed