{"_id":"614761d98ebc3e7ac075983b","slug":"the-key-to-power-will-remain-in-the-hands-of-the-male-voter-in-the-tribal-area-pangi-panchayat-elections-more-number-of-male-voters-in-tribal-areas-than-women-voting-will-be-held-on-september-29-and-october-1-chamba-news-sml384427251","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजातीय क्षेत्र पांगी में पुरुष मतदाता के हाथों में रहेगी सत्ता की चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजातीय क्षेत्र पांगी में पुरुष मतदाता के हाथों में रहेगी सत्ता की चाबी
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की 19 पंचायतों में हो रहे चुनावों में प्रत्याशियों का महिला वोटरों की अपेक्षा पुरुष मतदाताओं को रिझाने पर ज्यादा फोकस रहेगा। घाटी में महिला मतदाताओं की अपेक्षा पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है। 29 सितंबर व एक अक्तूबर को दो चरणों में घाटी में पंचायती राज चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव चिह्न मिलने के बाद अब प्रत्याशी डोर-टू-डोर जाकर प्रचार करने में जुट गए है। वहीं, दूसरी ओर आगामी विधानसभा चुनावों के चलते पंचायती राज चुनाव का परिणाम काफी महत्वपूर्ण रहेगा। अपने समर्थित प्रत्याशियों को जीताने के लिए कांग्रेस व भाजपा के नेतागण भी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनजातीय क्षेत्र पांगी की 19 पंचायतों में 15544 मतदाता हैं। जो अपने मताधिकार का प्रयोग आगामी दो चरणों में होने जा रहे चुनावों के दौरान करेंगे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 7908 व महिला मतदाताओं की संख्या 7636 है। 272 पुरुष मतदाता अधिक हैं। ऐसे में प्रत्याशी भी पुरुष मतदाताओं को रिझाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। कुल मिलाकर घाटी में हो रहे पंचायती राज चुनावों में सत्ता की चाबी पुरुष मतदाताओं को हाथ में रहेगी।
इन पंचायतों में हो रहे उपचुनाव
विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत बलोठ में उपप्रधान व छत्तराड़ी में वार्ड सदस्य, विकास खंड चंबा की हमल पंचायत में उपप्रधान और भनौता में वार्ड सदस्य, तीसा की झज्जाकोठी व करेरी में सदस्य व भटियात की ग्राम पंचायत पदरोटू में भी वार्ड सदस्य का चुनाव होना है। इसके लिए भी पंचायती राज विभाग जुटा हुआ है।