फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The holy *Chhari* (sacred mace) will set out from Chamba on the journey to Kailash.

Chamba News: चंबा से कैलाश की राह पर निकलेगी पवित्र छड़ी

Wed, 26 Aug 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 26 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
The holy *Chhari* (sacred mace) will set out from Chamba on the journey to Kailash.
12 सितंबर को दशनाम अखाड़ा से होगी रवाना, डलझील में 19 को होगा शाही स्नान
विज्ञापन

साधु-संतों की सुविधाओं पर व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम को दिए सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। इस वर्ष चंबा के ऐतिहासिक दशनाम अखाड़ा से पवित्र छड़ी यात्रा 12 सितंबर को मणिमहेश के लिए रवाना होगी।
19 सितंबर को पवित्र मणिमहेश डल झील में बड़ा शाही स्नान करेगी। छड़ी यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को एसडीएम कार्यालय में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में धार्मिक, प्रशासनिक और गैर-सरकारी सदस्यों ने साधु-संतों की सुविधाओं और यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

दशनाम अखाड़ा चंबा के महंत यतेंद्र गिरी ने बताया कि इस बार देश के विभिन्न क्षेत्रों से अधिक से अधिक साधु-संतों को पवित्र छड़ी यात्रा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। सात दिनों की पैदल यात्रा कर प्राचीन परंपरा का आज भी निर्वाह किया जा रहा है। महंत ने चिंता जताई कि पिछले कुछ वर्षों में साधु-संतों की सुविधाओं की अनदेखी और व्यवस्थाओं में कमी के कारण इस ऐतिहासिक छड़ी यात्रा के प्रति साधु-संतों की रुचि प्रभावित हुई है। दुर्गेठी क्षेत्र तक व्यवस्थाएं संतोषजनक रहती हैं, लेकिन भरमौर उपमंडल की सीमा शुरू होते ही पवित्र छड़ी यात्रा की व्यवस्थाओं पर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई देती। विशेषकर हड़सर से डल झील तक साधु-संतों के ठहरने और आग की व्यवस्था की कमी परेशानी का कारण बनती है।
विज्ञापन

--

बैठक में मौजूद गैर-सरकारी सदस्यों ने प्रशासन के समक्ष यह मुद्दा भी उठाया कि पिछले 26 वर्षों से पवित्र छड़ी यात्रा निकाली जा रही है लेकिन अखाड़े को अब तक केवल 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही थी। यह वर्तमान परिस्थितियों के हिसाब से बेहद कम है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम चिराग ने कहा कि इस वर्ष यात्रा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए एडीएम भरमौर को उपायुक्त कार्यालय की ओर से पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार दशनाम अखाड़ा चंबा को दी जाने वाली धनराशि में 5 हजार रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पवित्र मणिमहेश छड़ी यात्रा का धार्मिक महत्व अत्यंत विशेष माना जाता है। जिस प्रकार अमरनाथ यात्रा के दौरान कश्मीर के दशनाम अखाड़ा से पवित्र छड़ी यात्रा निकाली जाती है, उसी प्रकार चंबा से निकलने वाली मणिमहेश छड़ी यात्रा की भी अपनी अलग पवित्रता और मान्यता है। रियासत काल से चली आ रही इस प्राचीन परंपरा में चांदी से निर्मित लगभग चार-चार फुट लंबी दो पवित्र छड़ियों को भगवान शिव और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed