फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The hill kept blazing all night long with Dhundhiyara Bungalow

Chamba News: ढुंढियारा बंगला के साथ रात भर रही धधकती रही पहाड़ी

Wed, 17 May 2023 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 May 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
The hill kept blazing all night long with Dhundhiyara Bungalow
चंबा के पंजपुला के जंगल में लगी आग से धू-धू जलता जंगल।संवाद - फोटो : चंबा के पंजपुला के जंगल में लगी आग से धू-धू जलता जंगल।संवाद
बनीखेत(चंबा)। ढुंढिारा बंगला के साथ लगती पहाड़ी मंगलवार रातभर धधकती रही। शरारती तत्वों ने पहाड़ी के जंगल में आग लगाकर लाखों की बेशकीमती प्राकृतिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। हैरानी की बात है कि अब तक शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने वालों पर वन विभाग और न ही प्रशासन कोई कार्रवाई कर पाया है। क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने प्रशासन से मांग की है कि यथासंभव प्रयास कर जंगलों को आग के हवाले करने वाले शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ढुंढियारा बंगला के साथ लगती पहाड़ी मंगलवार को धूधू कर जलती रही। इसमें जंगल के असंख्य जीव-जंतुओं समेत जंगली जड़ी-बूटियां भी जलकर राख हो गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए जंगल को पूरी तरह से घेर लिया। जंगल में आग लगाने वालों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को समय-समय पर जागरूक करने समेत अन्य जागरुकता शिविर भी आयोजित करवाए जाते हैं। बावजूद इसके अभी तक शरारती तत्वों पर नकेल कसती नहीं दिख रही है। राकेश कुमार, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, राजीव कुमार आदि ने बताया कि जंगलों में आग लगाने वालों को कदापि बख्शा नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन

उपमंडल डलहौजी वन विभाग के डीएफओ रजनीश महाजन ने बताया कि बीती शाम किसी अनजान व्यक्ति ने जंगल में आग लगाई है। इसको लेकर वन विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेज गया। वहीं, बुधवार सुबह आग पर काबू पाया गया। जंगल में काफी ज्यादा एरिया में आग लगी थी। विभाग ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed