{"_id":"613cb6f98ebc3eb62831746f","slug":"the-highway-will-be-double-lane-from-chowli-to-sand-the-journey-will-be-pleasant-chamba-news-sml383483490","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैहली से बालू तक डबललेन होगा हाईवे, सुहाना होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैहली से बालू तक डबललेन होगा हाईवे, सुहाना होगा सफर
विज्ञापन
The highway will be double lane from Chowli to sand, the journey will be pleasant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर अब चैहली से बालू तक सड़क डबललेन होगी। इस संदर्भ में तैयार किए गए एस्टीमेट को स्वीकृति मिल गई है। सड़क कार्य पर 79 करोड़ पर खर्च किए जाएंगे। इनमें 61 करोड़ से सिविल कार्य होंगे, जिसमें सड़क की चौड़ाई आदि शामिल है। इसके अलावा कटिंग के बाद नालियों का भी निर्माण किया जाएगा।
एस्टीमेट को मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण आगामी औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। जैसे ही औपचारिकताएं पूरी होंगी, कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार हाईवे पर चरणबद्ध तरीके से सड़क को डबललेन किया जा रहा है। इससे पहले हरदासपुरा, मुगला सहित करियां में डबललेन का कार्य चल रहा है। कटिंग के साथ-साथ नालियों का भी निर्माण किया जा रहा है। सड़क पर सुरक्षा के प्रबंध भी किए जा रहे हैं।
बहरहाल, अब चैहली से बालू तक 13 किलोमीटर तक सड़क को डबललेन किया जाएगा। यह कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है। गौरतलब है कि पठानकोट से भरमौर तक नेशनल हाईवे स्वीकृत हुआ है। स्वीकृति के बाद धीरे-धीरे अब सड़क को डबललेन करने का कार्य किया जा रहा है। हालांकि, शुरुआती दिनों में कार्य की गति धीमी थी लेकिन, अब यह कार्य रफ्तार पकड़ रहा है।
विज्ञापन
आवासीय कॉलोनी के समीप फंसा पेच
बीते दिनों एनएच प्राधिकरण ने शहर में आवासीय कॉलोनी के समीप सड़क को डबललेन करने के लिए निरीक्षण किया था। यहां विद्युत बोर्ड के खंभे और जलशक्ति विभाग के सीवरेज चैंबर का पेच फंसा है। इसी वजह से यहां अभी तक कटिंग नहीं हुई है।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि चैहली से लेकर बालू तक सड़क को डबललेन करने के कार्य को स्वीकृति मिली है। कहा कि 79 करोड़ की लागत इस कार्य पर आएगी।