फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The highway near Banikhet bridge has been damaged for three months, but the authority has not taken any action.

Chamba News: बनीखेत पुल के पास हाईवे तीन महीने से क्षतिग्रस्त, प्राधिकरण ने नहीं ली सुध

Tue, 13 Jan 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 13 Jan 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
The highway near Banikhet bridge has been damaged for three months, but the authority has not taken any action.
रितिका ठाकुर।संवादगणतंत्र दिवस वाली खबर के साथ
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत पुल के पास भरमौर‑पठानकोट हाईवे तीन माह से क्षतिग्रस्त है, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अभी तक मरम्मत नहीं करवाई गई है। सितंबर में हुई भारी बारिश के कारण यह हिस्सा टूट गया और अब वैकल्पिक रास्ते से ही आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन

इस संकरे हिस्से से एक ही वाहन ही गुजर सकता है। यही मार्ग डलहौजी, खजियार और चंबा जाने वाले वाहनों के लिए मुख्य है, इसलिए यहां से गुजरने वाले वाहन और लोग जोखिम उठाकर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अमित कुमार, नरेश कुमार, योगराज, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार और किशन चंद ने बताया कि हाईवे का क्रैश बैरियर भी क्षतिग्रस्त है और किसी भी छोर पर चेतावनी बोर्ड नहीं लगे हैं। इससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से इस हिस्से को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहायक अभियंता प्रमोद शर्मा ने कहा कि इस संकरे हिस्से को जल्दी ही ठीक करवा दिया जाएगा, ताकि चालकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed