{"_id":"648df52ab5c7ad80a6034e78","slug":"the-hawkers-arriving-to-get-themselves-identified-chamba-news-c-88-1-ssml1006-1228-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: थानों में स्वयं पहचान करवाने पहुंच रहे फेरी वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: थानों में स्वयं पहचान करवाने पहुंच रहे फेरी वाले
Sat, 17 Jun 2023 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मनोहर हत्याकांड से बिगड़े माहौल को देख अब जिले में फेरी लगाने वाले स्वयं अपनी पहचान करवाने के लिए थानों में दस्तक दे रहे हैं। जिले में पिछले कुछ दिन से कुर्सियां, कंबल और तलाई बेचने वाले बाहरी राज्यों के लोगों की संख्या बढ़ी है। जबसे मनोहर की हत्या का मामला गर्माया है उसके बाद से बाहरी राज्यों से आने वाले लोग स्वयं थानों और चौकियों में जाकर अपनी पहचान करवा रहे हैं।
सदर थाना चंबा में शनिवार को भी बाहरी राज्यों से आए फेरी लगाने वाले लोग अपनी पहचान करवाने के लिए पहुंचे। पुलिस ने उनकी पूरी जांच पड़ताल की और उनके पहचान पत्र से लेकर अन्य दस्तावेजों की जांच की। इससे पहले ये लोग बाहर से पुलिस को बिना बताए ही जिले के विभिन्न उपमंडलों में घूमते रहते थे। इतना ही नहीं हत्याकांड के बाद जिले के लोग भी जागरूक हो गए हैं। इलाके में बाहर से आने वाले लोगों से स्थानीय लोग स्वयं पूछताछ कर रहे हैं। उनसे पुलिस से अनुमति की मांग कर रहे हैं। यही वजह है कि फेरी लगाने वाले लोग इलाकों में जाने से पहले संबंधित थानों और चौकियों में अपनी पहचान करवा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि बाहर से आने वाले हरेक व्यक्ति की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।