{"_id":"6828d8986305ae43c1003984","slug":"the-graph-of-making-place-in-the-merit-list-fell-only-two-were-successful-chamba-news-c-88-1-cmb1003-150679-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेरिट सूची में जगह बनाने का गिरा ग्राफ, सिर्फ दो ही हो पाए कामयाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेरिट सूची में जगह बनाने का गिरा ग्राफ, सिर्फ दो ही हो पाए कामयाब
Sun, 18 May 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 18 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में इस बार जमा दो कक्षा की मेरिट सूची में मेधावियों की संख्या का आंकड़ा गिर गया है। इस बार सिर्फ दो ही विद्यार्थी मेरिट सूची में जगह बनाने में कामयाब हो पाए है। हैरानी की बात तो यह है कि महंगी फीस और तमाम प्रकार की सुविधाओं सहित क्वालिटी एजुकेशन के दावे करने वाले निजी स्कूल जमा दो कक्षा की मेरिट सूची से पूरी तरह गायब नजर आए। मेरिट सूची में आए दोनों विद्यार्थी सरकारी स्कूलों के हैं। इन दोनों विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों के अस्तित्व को बचाने का काम किया है। दूसरी तरफ मेरिट सूची में निजी स्कूल इस बार बिल्कुल नहीं दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार मेरिट सूची में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चरड़ा की छात्रा पुष्पा ने कला संकाय में 10वां और राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के छात्र इंद्रजीत ने कला संकाय में ही आठवां स्थान हासिल किया है। दोनों मेधावी चुराह क्षेत्र से संबंध रखते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि इस बार प्रदेश की मेरिट सूची में जिला चंबा से चुराह क्षेत्र के छात्रों ने अपनी हाजिरी भरी है।
गौरतलब है कि वर्ष 2024 की बोर्ड कक्षा बारहवीं में सात विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई थी। इनमें पांच छात्राएं और दो छात्र शामिल थे। मेरिट सूची में छह सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का दबदबा रहा था जबकि निजी स्कूल से एक ही विद्यार्थी मेरिट में जगह बनाने में कामयाब हो पाया था। कुल मिलाकर इस बार यह ग्राफ कम हुआ है।
कॉमर्स और साइंस संकाय से चंबा गायब
भले ही चंबा के विद्यार्थियों ने कला संकाय में मेरिट में दो स्थान हासिल किए हों मगर कॉमर्स और साइंस संकाय में चंबा दूर-दूर तक नहीं दिख रहा है। इन दो संकायों में चंबा का कोई भी विद्यार्थी मेरिट में नहीं आ सका है। जो चिंतनीय भी है।