फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The gift of veterinary dispensary will be received in the new year

Chamba News: नए साल में मिलेगी पशु औषधालय की सौगात

Fri, 05 Dec 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 05 Dec 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
The gift of veterinary dispensary will be received in the new year
चंबा। भलेई के पशुपालकों को जल्द नए पशु औषधालय की सौगात मिलने वाली है। 1.19 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस पशु औषधालय का निर्माण 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसके बनने से 20 पंचायतों के पशुपालक अपने पशुओं का इलाज घर के नजदीक करवा पाएंगे।
विज्ञापन

पशुपालकों को दूर-दूर जाकर पशुओं का इलाज करवाने से आजादी मिल जाएगी। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. राकेश भांगालिया ने बताया कि इस पशु औषधालय का मुख्य उद्देश्य पशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और क्षेत्र में पशु रोगों के समय पर उपचार को सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

स्थानीय पशुपालकों को इससे काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि निर्माण अब अंतिम चरण में है और कुछ ही महीनों में औषधालय आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। दो मंजिला नए पशु औषधालय में पशुओं के ऑपरेशन से लेकर दवाइयों और इलाज की पूरी सुविधा रहेगी। उन्होंने दावा किया है कि नए साल तक शेष कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में पशु औषधालय एक छोटे से कमरे में चल रहा था। ऐसे में वहां कोई सुविधा पशु पालकों को नहीं मिल पा रही है। पशुपालकों को अपने पशुओं का इलाज करवाने के लिए निजी वेटनरी डॉक्टरों का ही रुख करना पड़ता है। अब नए पशु औषधालय बनने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। इससे ब्रंगाल, झुटार, हडला, वांगल, सिमणी, घटगला, मंगलेरा सहित आस-पास की पंचायतों के पशुपालकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed