फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The forest guard who had to file the charge sheet was promoted twice.

Chamba News: जिसे करना था चार्जशीट, उन वन रक्षक को दो बार दे दी पदोन्नति

Sun, 21 Apr 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 21 Apr 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
The forest guard who had to file the charge sheet was promoted twice.
चंबा। लॉट के नाम पर पेड़ों की गलत निशानदेही करने के मामले में जिस वन रक्षक को चार्जशीट होना था, उसे वन विभाग ने दो बार पदोन्नति दे दी है।
विज्ञापन

इस मामले में संलिप्त वन निगम के दो कर्मचारी चार्जशीट किए गए थे। जांच टीम ने भी वन रक्षक के खिलाफ पेड़ों की निशानदेही में लापरवाही बरतने की बात कही है। हैरानी की बात है कि इस मामले को दस साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक वन विभाग वन रक्षक को चार्जशीट नहीं कर पाया है। शिमला से आई टीम, वन निगम और विभाग के अधिकारी भी इस मामले की 2017 और 2019 में भी जांच कर चुके हैं। जांच टीम ने भी आरोपी वनरक्षक को चार्जशीट करने की सिफारिश की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
आरोप है कि विभाग की तरफ से इस मामले को दबाने की भी कोशिश की गई। यह मामला उस समय दोबारा उजागर हो गया, जब आरटीआई कार्यकर्ता नरेंद्र कुमार ने वन विभाग से इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज मांगे। दस्तावेजों के मुताबिक वन रक्षक को चार्जशीट करने के लिए ड्राफ्ट तो बनाया गया, लेकिन उसे चार्जशीट नहीं किया गया। अब आरटीआई कार्यकर्ता ने मामले की प्रगति रिपोर्ट को लेकर पीसीसीएफ शिमला को चिट्ठी लिखी और मामले की पूरी जांच रिपोर्ट उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वर्ष 2014-15 में चुराह वन मंडल की टिकरी रेंज की बघेई बीट में 700 पेड़ों को काटने के लिए लॉट लगा। लॉट जिस ठेकेदार को अवार्ड हुआ, उसने जंगल में जाकर देखा तो लॉट में दर्शाए गए पेड़ वहां मौजूद नहीं थे। जंगल में मात्र 60 से 70 पेड़ों पर ही खुदान हुआ था। ठेकेदार अवैध कटान को लेकर डर गया। उसने लॉट में गलत निशानदेही को लेकर वन निगम के कार्यालय में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद वन विभाग और वन निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने लॉट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पेड़ों की निशानदेही गलत निकली। इसमें वन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई। वन निगम के कर्मचारियों की भी मिलीभगत दिखी। मामले में वन निगम ने अपने डिप्टी रेंजर और एएम () को चार्जशीट कर दिया, लेकिन वन विभाग के वन रक्षक को इस मामले में आज दिन तक चार्जशीट नहीं किया गया। आरटीआई कार्यकर्ता नरेंद्र कुमार ने वन विभाग और सरकार से मांग की है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाए।

--
मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि इस मामले में चार्जशीट ड्राफ्ट शिमला भेज दिया गया है। अब वहां से जो भी दिशा-निर्देश होंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed