फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The family will have to undergo corona test ten days before the wedding ceremony

शादी समारोह से दस दिन पहले परिवार को कराना होगा कोरोना टेस्ट

Tue, 03 Aug 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
The family will have to undergo corona test ten days before the wedding ceremony
बैठक के दौरान मौजूद एसडीएम सलूणी व अन्य। - फोटो : Chamba
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी में अब बिना प्रशासन की अनुमति से शादी समारोह करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा प्रशासन को समारोह संबंधित गलत जानकारी देने वाले पटवारी और पंचायत के खिलाफ भी प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। यह आदेश कार्यकारी एसडीएम सलूणी जगन ठाकुर ने टास्क फोर्स की बैठक में जारी किए। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले लोगों का जागरूक होना अति आवश्यक है। पंचायत में शादी, मुंडन सहित अन्य समारोहों की सूचना प्रशासन को दें। प्रशासन को सूूचना दिए बगैर समारोह करने वालों की अब खैर नहीं होगी। शादी समारोह से दस दिन पहले परिवार को कोरोना टेस्ट करवाना होगा, जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा न रहे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दिघाई को किया सील
एसडीएम ने ग्राम पंचायत दिघाई को सील करने के आदेश जारी किए हैं। दिघाई पंचायत में हाल में शादी समारोह का आयोजन हुआ था। एहतियात के तौर पर जब स्वास्थ्य टीम समारोह में शामिल होने वाले लोगों के सैंपल लेने के लिए गई तो किसी ने भी सैंपल देने के लिए हामी नहीं भरी। इसके चलते एसडीएम ने पूरी पंचायत को सील कर दिया है। अब वहां पर रैंडम सैंपलिंग की जाएगी। उन्होंने एनएचपीसी सुरंगानी को आदेश दिए कि जो भी कर्मचारी बाहर से आ रहे हैं, उनके पहले कोविड टेस्ट किए जाएं। उसके बाद ही ड्यूटी पर जाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

बिना अनुमति शादी समारोह करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके लिए एसडीएम ने एसएचओ किहार को आदेश जारी किए हैं। बैठक में बीडीओ सलूणी निशी महाजन, नायब तहसीलदार विनोद कुमार, एसएचओ किहार हरनाम सिंह, समिति अध्यक्ष कंगना सेठी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, पंचायत निरीक्षक दर्शन सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed