फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The family kept staring at the sky of Chamba, the body was sent directly from Bharmour to Pathankot

Chamba News: चंबा का आसमान ताकते रह गए परिजन, शव भरमौर से सीधे पहुंचा दिए पठानकोट

Wed, 03 Sep 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 03 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
The family kept staring at the sky of Chamba, the body was sent directly from Bharmour to Pathankot
चंबा के करियां हैलीपैड में हो​शियारपुर से अपने पिता का शव लेने पहुंचा बेटा दूरभाष से जानकारी जु
चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजन चंबा में शवों के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन प्रशासन ने शवों को एमआई हेलिकाप्टर के माध्यम से भरमौर से सीधे पठानकोट भेज दिया। दिव्यांग बुजुर्ग हों या छुट्टी लेकर पहुंचा बेटा, सभी की आंखें चंबा के आसमान में चॉपर को टकटकी लगाए देखती रहीं, लेकिन शव उनकी पहुंच से दूर पठानकोट ले जाए गए। पंजाब के होशियारपुर के प्रेम सिंह, जो दिव्यांग हैं, 10 दिन से चंबा में अपने बेटे अनमोल दीप के शव के इंतजार में थे। बुधवार को सूचना मिली कि चॉपर से शव करियां हेलीपैड (चंबा) लाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद के साथ अपने परिजनों को हेलीपैड भेजा, लेकिन काफी इंतजार के बाद जब डीसी मुकेश रेपसवाल के माध्यम से उन्हें पता चला कि शव भरमौर से पठानकोट ले जाया जा रहा है तो उनका धैर्य टूट गया। उन्होंने आनन-फानन में एक रिश्तेदार को पठानकोट शव लेने भेजा और खुद टैक्सी लेकर रवाना हुए। उधर, पंजाब के होशियारपुर में पुलिस में एएसआई रहे रविंदर राणा की मणिमहेश यात्रा में मृत्यु हो गई थी। उनका बेटा बीते छह दिन से चंबा में शव की प्राप्ति के लिए अधिकारियों और नेताओं से गुहार लगा रहा है। बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि शव मिल जाएगा तो उन्होंने निजी एंबुलेंस तक की व्यवस्था कर ली, लेकिन ऐन मौके पर बताया गया कि शव सीधे पठानकोट भेजा जा रहा है। चॉपर उनकी आंखों के सामने उड़ गया और वह बेबस होकर गाड़ी से पठानकोट के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


समय पर जानकारी न देने का आरोपपरिजनों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से समय पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। शवों को कहां लाया जाएगा, इस पर भ्रम बना रहा। स्थानीय लोगों ने मांग की कि ऐसे संवेदनशील मामलों में मानवीय संवेदना और व्यावहारिकता के साथ निर्णय लिए जाने चाहिए।

चंबा के करियां हैलीपैड में होशियारपुर से अपने पिता का शव लेने पहुंचा बेटा दूरभाष से जानकारी जु

चंबा के करियां हैलीपैड में होशियारपुर से अपने पिता का शव लेने पहुंचा बेटा दूरभाष से जानकारी जु

चंबा के करियां हैलीपैड में होशियारपुर से अपने पिता का शव लेने पहुंचा बेटा दूरभाष से जानकारी जु

चंबा के करियां हैलीपैड में होशियारपुर से अपने पिता का शव लेने पहुंचा बेटा दूरभाष से जानकारी जु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed