{"_id":"67436f8777c46832c006676d","slug":"the-doors-of-kartik-swami-temple-will-be-closed-on-30th-november-chamba-news-c-88-1-ssml1004-137941-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 30 नवंबर को बंद होंगे कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 30 नवंबर को बंद होंगे कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट
Sun, 24 Nov 2024 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
कार्तिक स्वामी मंदिर।संवाद
भरमौर (चंबा)। कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट 30 नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे। हर साल 30 नवंबर को दोपहर पूर्व 12 बजे पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाता है। उत्तर भारत में एक मात्र भगवान शिव के ज्येष्ठ पुत्र स्वामी कार्तिकेय का मंदिर कुगती तहसील भरमौर जिला चंबा में स्थित है। कार्तिक स्वामी के श्रद्धालु अलग-अलग राज्यों से यहां हर साल हजारों की संख्या में लोग आते हैं। 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक पूजा-अर्चना होगी।
इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर के कपाट लगभग साढ़े पांच महीने बंद रहते हैं। 14 अप्रैल बैसाखी के दिन पुन श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए कपाट खोल दिए जाते हैं। मंदिर के पुजारी पंडित मचलू राम शर्मा ने बताया कि हर साल मंदिर के कपाट करीब साढ़े पांच माह तक बंद रहते हैं। अप्रैल में मंदिर के कपाट खुलेंगे।