{"_id":"65340cb3839647ddf409e076","slug":"the-doors-of-bhalei-mata-temple-will-open-at-4-am-on-ashtami-chamba-news-c-88-1-ssml1004-10316-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अष्टमी पर सुबह 4 बजे खुलेंगे भलेई माता मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अष्टमी पर सुबह 4 बजे खुलेंगे भलेई माता मंदिर के कपाट
Sat, 21 Oct 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
चंबा के भलेई माता मंदिर में नवरात्रों के दौरान माथा टेकते लोग।स्त्रोत:जागरूक पाठक
चंबा। भद्रकाली भलेई माता मंदिर में अष्टमी पर शारदीय दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डाली जाएगी। मंदिर के कपाट सुबह 4:00 के बाद दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर में 30 पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था खुंईगला और सड़क के इर्द-गिर्द रहेगी। शारदीय नवरात्र के दौरान मंदिर में नौ दिन तक माता के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना, हवन, जागरण, भजन संध्या और भंडारों का आयोजन किया जाता है।
जिले के प्रसिद्ध भद्रकाली भलेई माता मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, शीतला, जालपा माता मंदिरों समेत चौरासी परिसर स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। अष्टमी को लेकर मंदिर प्रबंधकों की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। भद्रकाली माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि मंदिर में शारदीय दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद रविवार सुबह 6:00 बजे से हवन शुरू होगा। इसमें गणमान्य लोग पूर्णाहुति डालेंगे। इसके बाद मंदिर में लंगर शुरू होगा। रात के समय मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक राज सुराज एंड पार्टी माता की भेंटों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेगी। बताया कि नवरात्रों के दौरान व्यवस्था के लिए पुलिस, जलशक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड प्रबंधन समेत अन्य विभागों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
--