{"_id":"6890e8fe81ecbec6a504dbf2","slug":"the-district-gets-the-gift-of-projects-worth-rs-785-crore-chamba-news-c-88-1-cmb1002-157499-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले को 785 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले को 785 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
Mon, 04 Aug 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
चंबा मिंजर मेला सम्मान सामारोह के दौरान ऐथलेटिक के पदाधिकारी को सम्मानित करते विधानसभा अध्यक्ष
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के समापन समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार कुल 785 करोड़ रुपये की 37 विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें भनोता को 3.93 करोड़ रुपये का भेड़ प्रजनन केंद्र, मंजीर को 1.66 करोड़ से बना गो सदन, खजियार को पशु चिकित्सालय भवन और चंबा में भेड़ कृत्रिम गर्भाधान प्रयोगशाला का लोकार्पण शामिल रहा। इसके अलावा कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मेले के अंतर्गत आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
उन्होंने बताया कि खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री का चंबा दौरा स्थगित हुआ है और उन्होंने समारोह की सभी औपचारिकताएं उन्हें सौंपने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के कार्यकाल में अब तक चंबा में लगभग 1500 करोड़ रुपये की योजनाएं धरातल पर उतारी गई हैं। चंबा-चुवाड़ी टनल के निर्माण को भी सामरिक दृष्टि से अहम बताया और कहा कि जिले में टनल नेटवर्क का विस्तार बेहद आवश्यक है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सरकार के अनुकंपा नीति में आय सीमा को तीन लाख रुपये तक बढ़ाने के निर्णय को छह हजार से अधिक युवाओं के लिए लाभकारी बताया। इस अवसर पर विधायक नीरज नैयर ने मेले के सफल आयोजन पर आयोजन समिति और जिला प्रशासन को शुभकामनाएं दीं। चंबा से हेली टैक्सी सेवा शुरू करने का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने ऐतिहासिक चौगान में बने कला केंद्र के उन्नयन के लिए जन सहयोग की अपील की।