फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The department swung into action, and began cleaning drinking water tanks in Mangala.

Chamba News: हरकत में आया विभाग, मंगला में पेयजल टैंकों की सफाई शुरू

Mon, 12 Jan 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 12 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The department swung into action, and began cleaning drinking water tanks in Mangala.
चंबा के मंगला में सफाई करने के बाद साफ पेयजल टैंक। संवाद
चंबा। ग्राम पंचायत मंगला में पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई का कार्य जल शक्ति विभाग ने शुरू कर दिया है। अमर उजाला में टैंकों की खराब स्थिति को लेकर खबर प्रकाशित होने के तुरंत बाद विभाग ने अपने कर्मचारियों को आदेश देकर टैंकों की सफाई करवा दी।
विज्ञापन

साफ सफाई का कार्य नियमित रूप से तय दिनांक पर नहीं होता है। विभाग द्वारा वर्ष में बार-बार बरसात से पहले और बाद में टैंकों की सफाई की बातें कही जाती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इन नियमों का पालन नहीं किया जाता। इस वजह से जब अमर उजाला की टीम ने निरीक्षण किया तो खुले टैंकों में धूल, मिट्टी और पेड़ों के पत्ते भरे हुए पाए गए। टैंकों के बाहरी हिस्से की स्थिति भी दयनीय थी, और रंग रोगन लगभग मिट चुका था।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, चमन सिंह, हंसराज, केवल, होशियार सिंह, देसराज और दीप राज ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों ने टैंकों को खाली करके उनमें जमा धूल-मिट्टी को साफ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोगरा ने बताया कि टैंकों की सफाई कर दी गई है और लोगों को स्वच्छ पानी मुहैया करवाने के लिए विभाग पूरे प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed