फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The dead body of the woman has not been identified yet.

Chamba News: अभी नहीं हुई महिला के शव की शिनाख्त

Wed, 26 Apr 2023 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 26 Apr 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the woman has not been identified yet.
तीसा (चंबा)। पंजाब, जम्मू-कश्मीर, बद्दी समेत बाहरी राज्यों में भी रखालू माता मंदिर के पास नाले में संदिग्ध अवस्था में मिले महिला के शव की शिनाख्त को लेकर पुलिस की मेहनत साकार नहीं हो पाई है। इतना ही नहीं, पुलिस विभाग की टीमें विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी महिला की शिनाख्त करने में बुधवार को भी जुटी रही। पुलिस टीम की देखरेख में शव का मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाया गया। अब वीरवार को मृतका का अंतिम संस्कार हो सकता है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रखालू माता मंदिर के पास नाले में महिला का शव पड़ा होने की सूचना नकरोड़ पुलिस टीम को मिली। नकरोड़ चौकी प्रभारी की अगुवाई में पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि करीब 30 वर्षीय महिला के शरीर पर चोटों के कई निशान हैं। मामले की जांच के लिए नूरपुर से फोरेंसिक टीम बुलाई गई। फोरेंसिक टीम घटना स्थल से महिला के खून के नमूनों समेत अन्य साक्ष्य एकत्रित कर अपने साथ जांच के लिए ले गई। साथ ही शव को शवगृह में रखवाया गया। पुलिस ने महिला के शरीर पर चोटों के निशान सहित गले पर पड़े निशान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर मामले की जांच में जुटी है। पहली टीम थाना प्रभारी तीसा, दूसरी टीम एएसआई और तीसरी नकरोड़ चौकी प्रभारी की अगुवाई में महिला की शिनाख्त करवाने के लिए परिजनों और सगे-संबंधियों की तलाश में जुटी है। साथ ही बाहरी राज्यों पंजाब, जम्मू-कश्मीर समेत पड़ोसी जिलों में भी शव की शिनाख्त करवाने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वीरवार को महिला की शिनाख्त न होने पर नियमानुसार 72 घंटे की अवधि पूरी होने पर पोस्टमार्टम करवा दिया गया। बहरहाल, पुलिस पूरी मुस्तैदी से मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed