{"_id":"64b5813ebb0c956c8102d686","slug":"the-culvert-built-on-channi-khad-flows-peoples-lives-in-danger-chamba-news-c-88-1-ssml1004-3330-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चन्नी खड्ड पर बनी पुलिया बही, खतरे में लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चन्नी खड्ड पर बनी पुलिया बही, खतरे में लोगों की जान
Mon, 17 Jul 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
होली (चंबा)। तहसील मुख्यालय होली के तहत आती ग्राम पंचायत न्याग्रां के गांवों उरना, सुरेह, चनेड़ और तोगी के ग्रामीणों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इन गांवों में एक सप्ताह से अधिक समय से बिजली-पानी की सप्लाई बंद पड़ी हुई है। इतना ही नहीं, जालसू और कांगड़ा की ओर जाने के लिए चन्नी खड्ड पर बनी पुलिया तेज बहाव में बह चुकी है। ग्रामीणों ने खड्ड पर दो डंडे आरपार रखे हैं जिनके जरिये लोग आवाजाही कर रहे हैं। गांवों के लिए हिलिंग में बनी पुलिया के पास भी जमीन धंस चुकी है। यहां से आवाजाही करना बड़े हादसे को न्योता देने से कम नहीं है। इतना ही नहीं, गांवों के अधिकांश खच्चर योग्य रास्ते भी भारी बारिश के बाद जल प्रवाह की भेंट चढ़ चुके हैं। जिन जगहों पर खच्चर योग्य रास्ता हुआ करता था अब वहां पर नाला बना हुआ है। आलम यह है कि गांवों में दैनिक उपयोग की वस्तुओं की तो दूर की बात है अब धीरे-धीरे घर पर एकत्रित कर रखा राशन भी खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है। यही हालात चलते रहे तो आने वाले दिनों में ग्रामीणों को भूखे मरने की नौबत पेश आने वाली है। हैरत की बात है कि अभी तक कोई भी नेता या प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों की सुध लेने के लिए प्रभावित गांवों में नहीं पहुंच पाया है।
पंचायत के तहत आते गांवों में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। लोगों को आवाजाही अब जान जोखिम में डाल कर करनी पड़ रही है। रास्तों का नामोनिशान मिट चुका है। -अशोक कुमार, घड़ोह निवासी।
भारी बारिश के कारण दो घरों को नुकसान पहुंचा है। लोगों की उपजाऊ जमीन बह गई है। इसके अलावा नाले पर बनी पुलिया भी पानी के तेज प्रवाह में बह गई है। -मुन्ना, तोगी निवासी।
विज्ञापन
गांवों में एक सप्ताह से बिजली-पानी बंद पड़े हुए हैं। इतना ही नहीं गांवों के लिए बना खच्चर योग्य मार्ग पर भूस्खलन की जद में आ चुका है। इससे उन्हें आवाजाही में परेशानी हो रही है। -साहिल कुमार, उरना निवासी।
चन्नी खड्ड में बनी पुली पुलिया के बह जाने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसी रास्ते से ग्रामीण अपने घरों को आवाजाही करते हैं तो वहीं, जालूस और कांगड़ा का रुख भी लोग यहीं से करते हैं। -अखिल कुमार, सुरेश निवासी।