फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The crown prince of Zirakpur became the Dussehra Kesari

Chamba News: जीरकपुर के युवराज बने दशहरा केसरी

Thu, 02 Oct 2025 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 Oct 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
The crown prince of Zirakpur became the Dussehra Kesari
दंगल में दमखम दिखाते पहलवान। संवाद
चंबा। जीरकपुर के युवराज ने चंबा के चौगान में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में दशहरा केसरी का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने दिल्ली के अंकित पहलवान को हराया। दशहरा केसरी का खिताब जीतने पर युवराज को 15,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। उपविजेता अंकित को 10,000 रुपये का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

दशहरा कुमार के खिताब के लिए तीसा के मोहन लाल और भटियात के इरफान के मध्य कुश्ती हुई। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। इस बीच तीसा के मोहन लाल ने विरोधी पहलवान को हराकर दशहरा कुमार का खिताब अपने नाम किया। उन्हें 12,000 रुपये का नगद पुरस्कार मिला। उपविजेता रहे इरफान को 5,000 रुपये का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि रामलीला क्लब के सदस्य परमेश पुरी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में दिल्ली, जीरकपुर, हरियाणा और पठानकोट समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के पहलवान मैदान में उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed