फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The corporation will also send buses on local routes for the big royal bath.

Chamba News: बड़े शाही स्नान को लेकर लोकल रूटों की बसें भी भेजेगा निगम

Thu, 21 Sep 2023 10:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
The corporation will also send buses on local routes for the big royal bath.
चंबा। 22 और 23 सितंबर को राधाष्टमी के अवसर पर होने वाले बड़े शाही स्नान में आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम लोकल रूटों की बसें भी भेज सकता है। इसके लिए निगम प्रबंधन ने यात्रियों की समस्या का निदान करने के लिए पूछताछ केंद्र बनाकर विभिन्न अधिकारियों-कर्मचारियों के नंबर जारी किए हैं ताकि लोकल रूटों पर आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


कुल मिलाकर शाही स्नान काे लेकर एचआरटीसी प्रबंधन ने पूर्व में ही तैयारियां पूरी कर ली हैं। उत्तरी भारत की पवित्र और प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा में हर वर्ष हजारों की संख्या में शिवभक्त देश के कोने-कोने से यात्रा पर पहुंचते हैं। अधिकांश शिवभक्त जन्माष्टमी के मौके पर होने वाले छोटे शाही स्नान और राधाष्टमी के अवसर पर होने वाले बड़े शाही स्नान में पवित्र डल में डुबकी लगाकर पुण्य के भागीदार बनते हैं। शिवभक्तों की अनुमानित संख्या का आभास लगाते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अपने स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रबंधन के चंबा डिपो में बाहरी डिपो से 12 बसें पहुंच चुकी है। इसके अलावा प्रबंधन ने 33 के करीब बसों की मरम्मत करवा कर उन्हें तैयार करवाया है। साथ ही निर्णय लिया है कि मांग के अनुसार लोकल रूटों पर चलने वाली बसों को भी श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए चलाया जा सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के लिए ये नंबर करें डायल
मणिमहेश यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं समेत अन्य लोगों को बसों की समयसारिणी संबंधी जानकारी के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक के दूरभाष नंबर 70181-06863, अड्डा प्रभारी 94182-90829 और ड्यूटी प्रभारी चालक 94590-62405 के दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा भरमौर और हड़सर से बस सुविधा प्राप्त करने के लिए प्रभारी अपतू राम निरीक्षक के दूरभाष नंबर 98167-51508 और निरीक्षक प्यारू राम के दूरभाष नंबर 86298-44825 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी चंबा डिपो के आरएम शुगल सिंह ने बताया कि शाही स्नान के बाद श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए लोकल रूट प्रभावित हो सकते हैं। श्रद्धालुओं और अन्य सवारियों की सहूलियत के लिए संपर्क नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed