{"_id":"631a22668217a35ca63af83d","slug":"the-contractor-made-the-playground-a-dumping-site-chamba-news-sml421058524","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार ने खेल मैदान को बना दिया डंपिंग साइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार ने खेल मैदान को बना दिया डंपिंग साइट
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक पाठशाला दीघाई के खेल मैदान में फेंका गया मलबा।संवाद
- फोटो : Chamba
चंबा। ठेकेदार ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला दिघाई (भंडार) के खेल मैदान को ही डंपिंग साइट बना दिया है। दो साल पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से दिघाई-भेड़ोग सड़क का निर्माण करवाया गया था। इसका सारा मलबा दिघाई स्कूल के खेल मैदान में फेंक दिया गया था। संबंधित ठेकेदार ने आश्वासन दिया था कि काम खत्म होने के बाद यह मलबा उठा लिया जाएगा लेकिन आज दो साल का समय बीत चुका है, इस मलबे को यहां से नहीं हटाया गया है।
इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है। विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। स्थानीय लोगों संजय कुमार, कमलेश कुमार, राज कुमार, भुवनेश कुमार आदि ने लोक निर्माण विभाग पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में लोक निर्माण विभाग को भी अवगत करवाया जा चुका है लेकिन आज दिन तक इस मामले में कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। इससे बात को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने विभाग को चेताया है कि अगर एक सप्ताह के भीतर मलबा नहीं उठाया जाता है तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। कहा कि सड़क का निर्माण उनके कार्यकाल में नहीं हुआ है। इसके बारे में जानकारी जुटाई जाएगी और समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।