फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The contractor felled a pine tree without permission, and the Forest Department imposed a fine.

Chamba News: ठेकेदार ने बिना अनुमति गिराया चीड़ का पेड़, वन विभाग ने लगाया जुर्माना

Wed, 03 Jun 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 03 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The contractor felled a pine tree without permission, and the Forest Department imposed a fine.
वन रक्षक ने मौके पर काटी डैमेज रिपोर्ट, दोबारा ऐसा नहीं करने की दी हिदायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पुखरी के पास बिना वन विभाग की अनुमति चीड़ का पेड़ गिराने वाले ठेकेदार को वन विभाग ने दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मंगलवार को शाम के समय ठेकेदार ने कटर के जरिये पेड़ को गिरा दिया।

इसकी भनक लगते ही संबंधित वन बीट की वन रक्षक वहां पहुंच गईं। उन्होंने पेड़ के आधार पर डैमेज रिपोर्ट बनाकर ठेकेदार को जुर्माना लगाया। साथ ही इसके बारे में अपने उच्चाधिकारी को भी अवगत करवा दिया। जहां पेड़ काटा गया वहां सड़क को चौड़ा और सुरक्षित करने के लिए डंगा लगाया जाएगा लेकिन वहां पेड़ होने के कारण निर्माण कार्य कर पाना मुश्किल था। ऐसे में ठेकेदार ने जल्दबाजी दिखाते हुए वन विभाग से अनुमति लिए बिना ही चीड़ का पेड़ गिरा दिया। हालांकि, पेड़ पहले ही गिरने की हालत में था लेकिन उसे गिराने से पहले वन विभाग की अनुमति लेना जरूरी था। वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि बिना अनुमति पेड़ गिराने वाले ठेकेदार को जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed