{"_id":"6995efb22191b33eae0ecc96","slug":"the-condition-of-the-toilets-in-the-new-pg-building-is-bad-causing-problems-for-the-students-chamba-news-c-88-1-ssml1007-175048-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नए पीजी भवन के शौचालय की स्थिति खराब, छात्र परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नए पीजी भवन के शौचालय की स्थिति खराब, छात्र परेशान
Wed, 18 Feb 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा कॉलेज के एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंप नए पीजी भवन के शौचालय की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। इकाई के अध्यक्ष आर्यन भारद्वाज ने कहा कि शौचालय की नियमित तौर पर सफाई नहीं हो रही है। इससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधा की अनदेखी किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बताया कि नए पीजी भवन को बने अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन शौचालय की हालत पहले से ही बेहद खराब हो चुकी है। एनएसयूआई ने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि नए पीजी भवन के शौचालय की सफाई करवाई जाए। साथ ही नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इससे छात्रों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। यदि प्रशासन जल्द कार्यवाही नहीं करता है तो एनएसयूआई छात्र हित में आगे की रणनीति बनाने के लिए बाध्य होगी। संवाद