फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The colors of talent adorned in the prism, Bharat Darshan captivated the mind

Chamba News: प्रिज्म में सजे प्रतिभा के रंग, भारत दर्शन ने मोहा मन

Sun, 25 Oct 2026 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 25 Oct 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
The colors of talent adorned in the prism, Bharat Darshan captivated the mind
डीएवी हरदासपुरा के वार्षिक समारोह में हिमाचली नाटी की धूम
विज्ञापन

प्रोजेक्ट और मॉडलों में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। डीएवी पब्लिक स्कूल हरदासपुरा में रविवार को वार्षिक समारोह प्रिज्म-प्रत्येक बच्चा एक अनूठा रंग उत्साह के साथ मनाया गया।
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भारत दर्शन और हिमाचली लोकनृत्य नाटी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, प्रोजेक्ट और मॉडलों की प्रदर्शनी में उनकी वैज्ञानिक सोच और नवाचार की झलक देखने को मिली। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने मुख्य अतिथि और दयानंद मठ चंबा के अध्यक्ष आचार्य महावीर सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह की थीम के अनुरूप विद्यार्थियों की विविध प्रतिभाओं और विशिष्ट व्यक्तित्व को मंच प्रदान किया गया। रंगारंग कार्यक्रमों में नृत्य और संगीत के जरिये देश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया गया। हिमाचली नाटी ने विशेष रूप से दर्शकों का मन मोहा।
विद्यार्थियों की ओर से तैयार प्रोजेक्ट, मॉडल और रचनात्मक कार्यों की प्रदर्शनी में व्यावहारिक ज्ञान और नवाचार प्रदर्शित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं हिमाचल प्रदेश जोन-बी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. बिक्रम सिंह ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता में शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की अहम भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी, संवेदनशीलता और उत्कृष्टता जैसे जीवन-मूल्य अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. पंकज गुप्ता ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। समारोह में अभिभावक, शिक्षक, मीडिया प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed