फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The city's selected place became a drug addict's base

शहर की चुनिंदा जगह बनीं नशेड़ियों का अड्डे

Fri, 09 Sep 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
The city's selected place became a drug addict's base
चंबा। शहर के कुछेक चुनिंदा जगहों को नशेड़ियों ने आजकल अपना अड्डा बना रखा है। यहां कुछ स्कूली छात्रों और बाहर के युवाओं को हर समय नशा करते देखा जा सकता है। ये नशेड़ी सूही माता, चामुंडा माता मंदिर की सीढ़ियों, मेडिकल कॉलेज के पार्किंग स्थल और आर्य समाज मंदिर हटनाला से बंशी गोपाल मंदिर की ओर जाने वाली पतली गली की सड़क पर डेरा जमाए रहते हैं।
विज्ञापन

चंबा वेलफेयर एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन नशेड़ियों पर नकेल कसने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। एसोसिएशन के प्रधान ओम प्रकाश गोस्वामी, उपप्रधान विजय नैयर, महासचिव सुदेश कुमार, प्रेस सचिव चैन लाल, प्रवक्ता सत्य बैद आदि ने नशाखोरी के बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त की है। कहा कि दो वर्ष पूर्व बंशी गोपाल मंदिर की ओर जाने वाली पतली गली में नशे की गोलियां बेचते एक व्यक्ति पकड़ा भी गया था।
विज्ञापन

इसके अलावा स्कूल के खुलने और बंद होने के समय स्कूल के आसपास की गलियों में बाइक सवार बिना मतलब अपनी बाइकों को घुमाते रहते हैं जिससे वहां से गुजरने वाले छोटे स्कूली छात्रों और बुजुर्गों को हमेशा खतरा बना रहता है। वीरवार सुबह एक स्कूली छात्रा को तथाकथित दो बाइक सवारों ने धक्का देकर घायल कर दिया था। उन्होंने पुलिस विभाग से इन नशेड़ियों पर नकेल कसने और मेडिकल कॉलेज चंबा प्राचार्य सहित अभिभावकों से इस समस्या से निपटने के लिए सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed