फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The city of Chamba resonated with the slogans of patriotism

सैंकड़ों नेताओं के संघर्ष के बाद मिली देश को आजादी: नीरज नैयर

Sat, 13 Aug 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The city of Chamba resonated with the slogans of patriotism
कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा शहर में निकाली गई स्वतंत्रता की गौरव यात्रा में शामिल पदाधिकारी औ - फोटो : Chamba
चंबा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैयर ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की ओर से भी इस उपलक्ष्य पर देशभर में स्वतंत्रता की गौरव यात्रा (पदयात्रा) निकालकर एकता और अखंडता का संदेश दिया जा रहा है। शनिवार को जिला मुख्यालय में भी कांग्रेस की ओर से स्वतंत्रता की गौरव यात्रा (पदयात्रा) निकाली गई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और विभिन्न फ्रंटियर संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान समस्त कांग्रेसियों ने भारत के राष्ट्र ध्वज तिरंगे सहित पदयात्रा में भाग लिया। इससे पूरा शहर भारत माता की जय, वंदेमातरम, जयहिंद और इंकलाब जिंदाबाद जैसे देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हुआ। कहा कि भारत को स्वतंत्रता दिलवाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, अबुल कलाम आजाद, लाला लाजपत राय, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव कई महान नेताओं ने कड़ा संघर्ष किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह ने कहा कि आजादी के लिए हर घर, हर धर्म, हर जाति के लोगों ने भाग लिया था, उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व पट्टल पर जिस मुकाम पर खड़ा है उसके लिए भारत माता के हर सपूत, हर जवान, हर किसान का योगदान है। इसलिए ही भारत को एकता में अखंडता का प्रतिरूप माना जाता है। इस मौके पर जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह भटियानी, मुख्य प्रवक्ता जगदीश हांडा, महासचिव नरेश राणा, महासचिव कपिल भूषण, ब्लॉक महासचिव भानू प्रताप सिंह, दीपक कुमार, हसन दीन, ओम प्रकाश, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, कांग्रेस सेवादल के भूपेंद्र राजू, मान सिंह ठाकुर, ब्लॉक युकां अध्यक्ष अनिल राणा, युकां उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, एनएसयूआई कैंपस अध्यक्ष मुकेश शर्मा, करण कुमार, जीवन सिंह सलारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुछ नेता रहे नदारद
कांग्रेस की गौरव यात्रा में कुछ ऐसे नेता नदारद रहे जो खुद को टिकट का दावेदार बता रहे हैं। बहरहाल, कांग्रेस के इस कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति से चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed