फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The bus returned halfway, the passengers kept waiting

Chamba News: आधे रास्ते लौट गई बस, सवारियां करती रहीं इंतजार

Wed, 24 May 2023 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 May 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
The bus returned halfway, the passengers kept waiting
चंबा। चंबा-मसरूंड-टिकरी रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस बुधवार को आधे रास्ते हमलगला से ही चंबा के लिए लौट आई। बस के निर्धारित रूट पर न पहुंचने से स्कूली विद्यार्थी, विभिन्न विभागीय कर्मचारी सहित ग्रामीण बस का इंतजार करते रहे। आखिरकार शाम 5:30 के बाद भारी बारिश के बीच भीगते हुए विद्यार्थियों को 12 से 13 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर अपने घर पहुंचना पड़ा। नौकरीपेशा लोग जैसे-तैसे कर वाहनों में लिफ्ट लेकर, निजी टैक्सियां हायर कर अपने गंतव्यों तक पहुंचे। इस दौरान सवारियां निगम के चालक-परिचालक के लापरवाहपूर्ण रवैये को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

सवारियों रमेश कुमार, ज्ञान चंद, नेगी राम, सुरजीत कुमार, महिंद्र कुमार, अनूप कुमार, देसराज, तिलक राज, सुभाष कुमार, प्रकाश चंद आदि ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मसरूंड में शिक्षा अर्जित करने के लिए मऊआ, हमलगला, खोपरा, धार, सरालू, कोटुई, सुजियाली और बंजल से 12-13 किमी का सफर तय कर पहुंचते हैं। बुधवार को टिकरी-मसरूंड-चंबा रूट की बस हमलगला से पौने चार बजे ही वापिस लौट गई। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक से ऐसे चालक-परिचालक पर नकेल कसने की मांग उठाई है। क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed