फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The bus going from Bhanjradu to Tanda broke down, passengers remained troubled for an hour

Chamba News: भंजराड़ू से टांडा जा रही बस खराब, एक घंटे तक परेशान रहे यात्री

Fri, 29 Sep 2023 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 29 Sep 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
The bus going from Bhanjradu to Tanda broke down, passengers remained troubled for an hour
सहरोन के पास खराब खड़ी भंजराडू-टांडा रूट की परिवहन निगम की बस।स्त्रोत:जागरूक पाठक
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के भंजराड़ू से टांडा के लिए 12 सवारियां लेकर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सहरोन नामक स्थान पर खराब हो गई।
विज्ञापन

बस में आई तकनीकी खराबी को भांपते हुए चालक ने बस को सड़क किनारे पार्क कर दिया। एक घंटे बाद दूसरी बस पहुंचने पर सवारियां गंतव्य की ओर रवाना हो पाईं। सवारियों में केशव सिंह, दलीप कुमार, नारायण, प्रमोद कुमार, कन्हैया राम, जगदेव कुमार, राजीव कुमार और रेखा देवी ने बताया कि भंजराडू से निगम की बस सवारियों को लेकर सुबह 5:00 बजे टांडा के लिए रवाना हुई।

सुबह 5:50 बजे महज 25 किमी का सफर तय करने के बाद बंद पड़ गई। बस ठीक न होने पर सवारियां बस का इंतजार करती रहीं। इसके बाद भंजराडू से अन्य बस को बुलानी पड़ी। कहा कि निगम की खटारा बसों के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। कहा कि कई बार टांडा में चिकित्सक ने समय दिया जाता है। ऐसे में अल सुबह बस में समयानुसार पहुंचने की आस लिए घर से निकलने के बाद भी टांडा नहीं पहुंच पाते हैं। इस कारण लोगों को परेशानियां पेश आ रही हैं। ग्रामीणों ने निगम प्रबंधन से व्यवस्थाओं को सुधारते हुए नई बसों को रूटों पर चलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed