फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The bus broke down at 11 o'clock and was removed from the road at 8 o'clock in the evening.

Chamba News: 11 बजे खराब हुई बस शाम आठ बजे सड़क से हटाई

Sat, 06 Apr 2024 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 06 Apr 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
The bus broke down at 11 o'clock and was removed from the road at 8 o'clock in the evening.
11 बजे खराब हुई बस शाम आठ बजे सड़क से हटाई
विज्ञापन

डलहौजी-खज्जियार मार्ग पर दिन भर परेशानियां झेलते रहे लोग और सैलानी, पैदल करनी पड़ी आवाजाही
लोग बोले - अगर किसी नेता का काफिला गुजरना होता तो चंद पलों में हटा दी जाती बस
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। एचआरटीसी बस खराब होने के कारण डलहौजी-खज्जियार मार्ग से शाम को आठ बजे तक बंद रहा। सड़क से बस हटाने के बाद यातायात बहाल हो पाया। यह बस बीते वीरवार को सुबह 11 बजे सड़क के बीचोबीच खराब हो गई थी। इस कारण स्थानीय वाहन चालकों और लोगों के साथ राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, स्थानीय लोगों और सैलानियों ने प्रशासन और पुलिस विभाग कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए हैं। पर्यटकों और लोगों का कहना है कि डलहौजी-खज्जियार मार्ग पर आठ घंटे तक बंद रहा। इससे भारी परेशानियां हुईं। अगर इस मार्ग पर किसी राजनेता का काफिला गुजरना होता तो चंद ही पलों में खराब बस को हटा दिया जाता।
पर्यटन स्थल डलहौजी में वीकेंड पर पर्यटकों का पहुंचने का सिलसिला जारी हो जाता है। डलहौजी पहुंचने पर पर्यटक खज्जियार भी जाते हैं। खज्जियार से वाया डलहौजी उनकी आवाजाही रहती है। शुक्रवार को डलहौजी-खज्जियार मार्ग पर यातायात ठप रहा। मार्ग के बीचोबीच सुबह 11:00 बजे निगम की बस खराब हो गई। इससे विद्यार्थियों को पैदल ही एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुंचना पड़ा। डलहौजी और खज्जियार की ओर से आने वाले पर्यटकों को मजबूरन लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली से पहुंचे सैलानियों में अंजली, इकबाल सिंह, विवेक कुमार, शांतनु ने बताया कि सड़क के बीचोबीच बस खराब खड़ी है। प्रशासन, पुलिस की ओर से देर शाम तक बस को हटाने का प्रयास नहीं किया गया। आरएम शुगल सिंह ने बताया कि मार्ग पर खराब हुई निगम की बस की मरम्मत करवा कर हटवा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed