{"_id":"69dd26dad0ce5f341c042be4","slug":"the-burden-of-three-buses-on-one-passengers-gasp-for-breath-while-traveling-standing-up-chamba-news-c-88-1-cmb1002-180286-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एक बस पर तीन बसों का बोझ, खड़े-खड़े सफर में घुट रही यात्रियों की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एक बस पर तीन बसों का बोझ, खड़े-खड़े सफर में घुट रही यात्रियों की सांस
Mon, 13 Apr 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा-टिकरी रूट पर परेशान हो रहे लोग, बोले- पहले चलती थीं दो और बसें
बोले- हर दिन करना पड़ रहा ऐसा सफर, एक और बस की व्यवस्था करे निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा-टिकरी रूट पर इन दिनों सफर का मतलब मंजिल तक पहुंचना नहीं, बल्कि भीड़ में खुद को बचाते हुए किसी तरह टिके रहना हो गया है। एक बस में तीन बसों की सवारियां भरी जा रही हैं।
यात्रियों को खड़े-खड़े ही सफर तय करना पड़ रहा है। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को हर दिन ऐसे ही सफर करना पड़ रहा है। पहले इस रूट पर दो और बसें चलती थीं। इन्हें अब बंद दिया गया है।
यात्रियों ने बताया कि चंबा-टिकरी रूट पर शाम को चार बजे चंबा से बस चलती है। इसमें इतनी अधिक भीड़ थी कि यात्रियों को सांस तक लेने में दिक्कत हो रही थी। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे खास तौर पर इस अव्यवस्था से प्रभावित हुए। कई यात्रियों को पूरे रास्ते खड़े होकर सफर करना पड़ा। यात्रियों में अनिल कुमार, सुरजीत कुमार, मनोज कुमार, विकास शर्मा, केवल कुमार और नितिन कुमार ने बताया कि अकसर ऐसा होता है कि निर्धारित रूट पर चलने वाली एक बस में दो बसों की सवारियों को चढ़ा दिया जाता है। फिर वे जैसे मर्जी सफर करें, इसकी निगम प्रबंधन को कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब परिवहन निगम से दूसरी बस भेजने की बात कही तो बसों की मरम्मत का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। बसों की मरम्मत के नाम पर यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। निगम को निर्धारित रूटों पर पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध करवानी चाहिए। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए। इस रूट पर एक और बस चलाई जाए।
उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। मामले की जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
--