{"_id":"6a00b028676d84cc880e7d65","slug":"the-broken-hrtc-bus-parked-near-dhaloog-was-not-removed-chamba-news-c-88-1-cmb1014-183027-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नहीं हटाई ढलोग के पास खराब खड़ी एचआरटीसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नहीं हटाई ढलोग के पास खराब खड़ी एचआरटीसी बस
Sun, 10 May 2026 09:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 10 May 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
लंबे समय पहले खराब हो गई थी खैरी से बनीखेत रूट पर जाने वाली बस
लोग बोले- यातायात व्यवस्था के लिए भी परेशानी बन रही है यह बस
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। डलहौजी उपमंडल के खैरी-बनीखेत मार्ग पर एचआरटीसी की एक खराब बस पिछले लंबे समय से सड़क के किनारे खड़ी है।
जानकारी के अनुसार खैरी से बनीखेत रूट पर जाने वाली निगम की यह बस इसी वर्ष जनवरी में ढलोग के पास खराब हो गई थी। इसके बाद चालक ने बस को सड़क के किनारे पर खड़ा कर दिया था। हैरानी की बात है कि जनवरी से अब तक कई महीने बीतने के बाद भी यह बस उसी जगह खड़ी है। हालांकि निगम ने खैरी-बनीखेत-खैरी रूट पर दूसरी बस के माध्यम से सेवा जारी रखी है लेकिन खराब बस को हटाने या उसकी मरम्मत करवाने की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे काफी समय से खड़ी यह बस न केवल निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है, बल्कि यातायात व्यवस्था के लिए भी परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क अपेक्षाकृत संकरी होने के कारण बड़े वाहनों के आने-जाने में दिक्कत होती है। कई बार वाहन चालकों को बस के कारण सावधानीपूर्वक गुजरना पड़ता है।
ग्रामीण गणेश कुमार, रुमेल सिंह, गांधी राम, मोनू, सुनील, महिंदर और प्रताप सहित अन्य लोगों ने बताया कि लगभग चार महीने पहले यह बस ढलोग से कुछ दूरी पर खराब हुई थी। उस समय उम्मीद थी कि निगम जल्द ही बस को हटाकर उसकी मरम्मत करवाएगा लेकिन इतने लंबे समय बाद भी बस वहीं खड़ी है। उन्होंने कहा कि निगम पहले से ही बसों की कमी और खस्ताहाल स्थिति से जूझ रहा है, ऐसे में जो बसें खराब हो रही हैं उनकी समय रहते मरम्मत और देखभाल होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि निगम इस खराब बस को जल्द सड़क से हटाए और उसकी आवश्यक मरम्मत करवाकर किसी जरूरतमंद रूट पर चलाए ताकि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बसों की देखरेख की जाए तो निगम को आर्थिक नुकसान से भी बचाया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और निगम अधिकारियों से इस मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि मरम्मत करवाकर जल्द ही बस को वहां से हटाया जाएगा।