फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The borewell motor is out of order for 10 days, more than 50 families are yearning for drinking water

Chamba News: बोरवेल की मोटर 10 दिन से खराब, पेयजल को तरसे 50 से अधिक परिवार

Tue, 09 Sep 2025 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 09 Sep 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
The borewell motor is out of order for 10 days, more than 50 families are yearning for drinking water
चंबा। शहर से सटी करियां पंचायत के जुखराड़ी वार्ड के लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इस वार्ड में पानी की आपूर्ति बोरवेल से की जाती है, जिसकी मोटर 10 दिन पहले खराब हो गई थी। जल शक्ति विभाग अभी इसे ठीक नहीं करवा पाया है। इसका खामियाजा 50 से अधिक परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को रोजाना पानी की किल्लत होने के बारे में लोग बता रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी चैन लाल, रवि कुमार, हंसराज, सुरेंद्र, मनोज कुमार, अजय कुमार, महिंद्र सिंह और सुरेश कुमार ने बताया कि जुखराड़ी गांव के नीचे बोरवेल में मोटर लगाकर पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है, लेकिन यह व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। एक मोटर की मरम्मत न होने से दर्जनों परिवारों को प्यासे रहना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और विभाग से मांग की है कि खराब मोटर को जल्द ठीक करवाकर पानी की आपूर्ति को बहाल करवाया जाए, ताकि लोगों को पीने के पानी का जुगाड़ करने के लिए भटकना न पड़े। उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज ने बताया कि खराब मोटर को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed