{"_id":"6a26f95182ffc653310d1a14","slug":"the-body-was-handed-over-to-the-family-after-post-mortem-chamba-news-c-88-1-ssml1004-186079-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा शव
Mon, 08 Jun 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चौहड़ा जलाशय के समीप चकलू में मिले व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पैतृक श्मशानघाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मनोज कुमार 19 मई को घर से कहीं चला गया था। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी के माध्यम से उसे चंबा बाजार में देखा गया था। रविवार को चौहड़ा जलाशय के चकलू क्षेत्र के पास उसका शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान परिजनों ने की। सोमवार सुबह पुलिस निगरानी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है। संवाद