फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The body of the youth who jumped from Kandi bridge was found after 36 days.

Chamba News: कांडी पुल से छलांग लगाने वाले युवक का शव 36 दिन बाद मिला

Wed, 04 Feb 2026 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
The body of the youth who jumped from Kandi bridge was found after 36 days.
तेलका/चंबा। कांडी पुल से छलांग लगाने वाले युवक का शव 36 दिन के बाद चमेरा जलाशय के पलेई नामक स्थान पर मिला है। स्थानीय नाविकों ने शव देखा और पुलिस को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवक शिमला में पढ़ाई करता था और पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहा था। परिजनों का कहना है कि पढ़ाई को लेकर वह काफी दबाव महसूस कर रहा था। घटना से कुछ समय पहले ही वह घर लौटा था, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन तेज नदी बहाव के कारण युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि कांडी पुल से छलांग लगाने वाले युवक का शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed