फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The body of a postal worker was found hanging in his quarters in Samot, Chamba

Chamba News: चंबा के समोट में क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला डाक कर्मी का शव

Tue, 06 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The body of a postal worker was found hanging in his quarters in Samot, Chamba
सिहुंता (चंबा)। भटियात विधानसभा क्षेत्र के समोट डाकघर में तैनात बतौर असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर अपने क्वार्टर में फंदे पर लटका हुआ मिला। पोस्ट मास्टर की पहचान हरियाणा निवासी अरिन (22) पुत्र इकबाल निवासी चहलका, डाकघर सुंध तहसील टोर, जिला मेवात हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की संगीनता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया। फोरेंसिक टीम के आने पर कमरे का दरवाजा खोला गया। उसके बाद शव को फंदे से उतारा गया। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। अब फोरेंसिक टीम इस बात का पता लगाएगी कि डाक विभाग के इस कर्मचारी ने स्वयं फंदा लगाया है या फिर उसे मार कर फंदे पर लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद लेकर इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल को युवक ने समोट में ज्वाइन किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को मृतक अपनी ड्यूटी देने के लिए डाकघर भी नहीं पहुंचा। दोपहर तक जब उसके क्वार्टर का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने खिड़की से कमरे के अंदर झांककर देखा। कमरे की छत से उसका शव लटक रहा था। इसको लेकर मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है। पुलिस ने शव को फिलहाल अपने कब्जे में ले लिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के हवाले किया जाएगा। डीएसपी चुवाड़ी योगराज ने बताया कि डाक कर्मी का उसके क्वार्टर में शव लटका हुआ मिला है। पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed