फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The audience danced on the song Pangi Paki Thangi Lahaul Paka Jeera...

Chamba News: पांगी पकी ठांगी लाहौल पका जीरा ... गीत पर नाचे दर्शक

Tue, 26 Sep 2023 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
The audience danced on the song Pangi Paki Thangi Lahaul Paka Jeera...
चंबा के पांगी में कुमार जातर मेले के  दौरान  नाटी डालते लोग।स्त्रोत:जागरूक पाठक
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में साल भर फसल की अच्छी पैदावार और सुख-समृद्धि को लेकर कुमार और कुठल में नाग देवता का आभार जताया गया है। इस दौरान पांगी की संस्कृति की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

महिलाएं और पुरुष पारंपरिक परिधान में नृत्य कर खुशी मनाते नजर आए। पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर थाप पर घुरेई गीत भी गाया गया। इस जातर मेले का आयोजन विशेष तौर पर नाग देवता का आभार जताने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

मान्यता है कि नाग देवता साल भर मवेशियों और फसल की रक्षा करते हैं। फसल भी अच्छी होती है और मवेशी भी किसी बीमारी या दुर्घटना का शिकार नहीं होते। सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। इसमें कुमार पंचायत की प्रधान सरजू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सांस्कृतिक संध्या में लाहौल से आए कलाकर रवि नीमा ने लोगों का मनोरंजन किया। उन्होंने पांगी पकी ठांगी लाहौल पका जीरा गीत पर दर्शकों को खूब नचाया। उन्होंने पांगी के पारंपरिक गीतों से लोगों का मनोरंजन किया। स्थानीय कलाकार विकेश भारद्वाज और मंजू सूर्यवंशी ने भी लोक गीतों से दर्शकों को नचाया। पंचायत प्रधान सरजू ने बताया कि यह मेला सदियों से उनके पूर्वज मनाते आ रहे हैं। साल भर अच्छी फसल को लेकर स्थानीय देवी देवताओं से अरदास लगाई जाती है। जब फसल की कटाई हो जाती है तो स्थानीय लोग जातर मेले के जरिये देवी देवताओं का आभार प्रकट करते हैं। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना भी की जाती है। इस दौरान लोग खुशी मनाते हुए दावत का भी आयोजन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed