फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The arrangements were exposed, devotees kept getting drenched throughout the night

Chamba News: इंतजामों की खुली पोल, रातभर भीगते रहे श्रद्धालु

Sun, 24 Aug 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 24 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
The arrangements were exposed, devotees kept getting drenched throughout the night
चंबा टेंट में बारिश के बीच गीले टेंट में नौनिहालों संग बैठे श्रद्धालू।संवाद
चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान चौगान में श्रद्धालुओं के लिए किए गए प्रशासनिक इंतजाम शनिवार रात की बारिश में फेल हो गए। प्रशासन की ओर से लगाए गए टेंटों की छत से पानी टपकने लगा, जिससे उनमें ठहरे श्रद्धालु पूरी रात भीगते रहे। हालात ऐसे बने कि जम्मू-कश्मीर से पहुंचे ये श्रद्धालु छोटे बच्चों को भीगने से बचाने के लिए उन्हें गोद में उठाए रात भर बैठे रहे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने तिरपाल बिछाकर सोने की कोशिश की, लेकिन टपकते पानी से वह भी गीली हो गई। सुबह होते ही श्रद्धालुओं ने बाजार से नई तिरपाल खरीदकर टेंट के अंदर छत में लगाई और पानी बाहर निकालने की व्यवस्था की। श्रद्धालुओं ने इसे प्रशासन की लापरवाही बताते हुए सरकार से पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई। उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम जम्मू-कश्मीर से 150 श्रद्धालुओं की छड़ी चौगान में पहुंची थी और कुछ अन्य श्रद्धालु भी चौगान में रुके थे।
विज्ञापन



रात को बारिश शुरू हो गई। प्रशासन ने यहां टेंट लगाए थे, जिसे देख हम काफी संतुष्ट हुए, लेकिन जब रात को टेंट से पानी टपकने लगा तो उन्हें एहसास हुआ कि प्रबंधन के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। सुनील गोस्वामी जेएंडके निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिमहेश यात्रा पर दुनिया भर से श्रद्धालु आते हैं। पारंपरिक छड़ियां चौगान में पड़ाव डालने के बाद आगे बढ़ती हैं। इसके बारे में प्रशासन को भी पता है। उसके बावजूद इन श्रद्धालुओं के लिए चौगान में कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। सुनील कुमार निवासी जेएंडके


पहले प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं को रहने के लिए टेंट और खाना बनाने के लिए मिट्टी तेल भी उपलब्ध करवाया जाता था, लेकिन अब प्रबंधों के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। श्रद्धालु अपने टेंट लगाकर चौगान में ठहरने को मजबूर हैं। कुलदीप कुमार जेएंडके निवासी



प्रशासन को पता होता है कि हर वर्ष मणिमहेश यात्रा में जेएंडके से छड़ी यात्राएं आती हैं, लेकिन हर बार उनकी व्यवस्था के लिए कोई भी प्रबंध यहां नहीं किए जाते। इसके लिए सरकार व प्रशासन दोनों जिम्मेदार है। इसके लिए वे वापस जाकर सरकार को पत्र लिखेंगे। श्याम लाल निवासी जेएंडके

चंबा टेंट में बारिश के बीच गीले टेंट में नौनिहालों संग बैठे श्रद्धालू।संवाद

चंबा टेंट में बारिश के बीच गीले टेंट में नौनिहालों संग बैठे श्रद्धालू।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed