{"_id":"6065cf678ebc3ed38166d1b3","slug":"the-arbitrariness-of-the-shopkeepers-will-not-work-in-the-goli-chamba-news-sml3660843153","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली में अब नहीं चलेगी दुकानदारों की मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली में अब नहीं चलेगी दुकानदारों की मनमानी
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित गोली बाजार में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने ढाबों और अन्य दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश दिए गए। साथ ही दुकानों में रेट लिस्ट लगाने के बारे में भी दुकानदारों को हिदायत दी गई।
जानकारी के मुताबिक खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक बलदेव बलौरिया वीरवार को गोली बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने दुकानों में सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ ढाबों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई। साथ ही मौके पर ढाबों से रेट लिस्ट भी गायब थी। उन्होंने दुकानदारों को प्रशासन की ओर से निर्धारित रेटों के मुताबिक सूची लगाने के आदेश दिए। गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले यात्रियों ने ज्यादा दाम वसूलने की शिकायत की थी। यात्रियों की समस्या को अमर उजाला में 25 मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद वीरवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक ने दुकानों में निरीक्षण किया।
खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक बलदेव बलौरिया का कहना है कि वीरवार को गोली बाजार में निरीक्षण किया गया। कहा कि दुकानदारों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रशासन की ओर से निर्धारित मूल्यों के तहत ही लोगों से पैसे लें।