{"_id":"64077124495e1795eb0b2b54","slug":"the-arbitrariness-of-the-shopkeepers-punishment-for-shoplifting-on-the-chamba-news-c-19-1-81867-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों की मनमानी : फुटपाथ पर ही सजा दी दुकानदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों की मनमानी : फुटपाथ पर ही सजा दी दुकानदारी
विज्ञापन
चंबा शहर से नए बस अड्डे की ओर पैदल जाते लोग।संवाद
चंबा। दुकानदारों ने शहर की सड़कों के साथ ही फुटपाथों पर भी सामान सजा दिया है। इसके चलते शहर में आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के मुख्य चौक से लेकर वाया डाकघर से होते हुए मेडिकल कॉलेज चंबा से मुख्य चौक तक की सड़क पर पैदल चलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। हैरानी की बात है कि सड़क पर दुकानदारी सजाने वालों पर नगर परिषद चंबा कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यही कारण है कि मेडिकल कॉलेज चंबा, जिला प्रशासन समेत विभिन्न विभागीय कार्यालयों में अपने कामकाज के सिलसिले में आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के प्रबुद्धजनों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से शहर की सड़कों पर कमाई के चक्कर में दुकानदारी सजाने वालों को यहां से हटाने की मांग की है।
नारायण सिंह, प्रमोद कुमार, हरीश कुमार, कन्हैया राम, डॉ. डीके सोनी, लेखराज, अशोक कुमार, प्रीतम, काजल, अजय, दिवाकर, प्रेम नाथ, धर्म चंद आदि ने बताया कि एक ओर शहर में वाहनों की बढ़ती तादाद से लोगों को आवाजाही करना मुश्किल हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर दुकानदारों का सड़कों पर अतिक्रमण लोगों की दुश्वारियां बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए पुलिस विभाग के जवान तैनात रहते हैं जो जाम की स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहते हैं। बावजूद इसके नगर परिषद की ओर से अतिक्रमणकारियों पर की जाने वाली कार्रवाई महज औपचारिकता ही दिखती है। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से जब सख्ती की जाती है तो दुकानदार सड़कों पर सजाए गए सामान को हटा लेते हैं। वहीं पुलिस के अभियान के बाद वे दोबारा सड़कों पर दुकानदारी सजा लेते हैं।
नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद चंबा की ओर से शीघ्र अभियान छेड़ा जाएगा। दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी धारकों को भी अपने दायरे में सीमित रहना चाहिए जिससे लोगों की परेशानियां न बढ़े।