{"_id":"6a19ca06bd033175ea02c0ee","slug":"the-admission-process-will-begin-in-teesa-college-from-june-1-chamba-news-c-88-1-cmb1003-184925-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीसा महाविद्यालय में एक जून से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीसा महाविद्यालय में एक जून से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
Fri, 29 May 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 29 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
तीसा कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रवेश संबंधित तैयारियां की पूरी
बीस जून को जारी होगी प्रथम वर्ष की कक्षाओं की मेरिट सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय तीसा में एक जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है।
प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने पर विद्यार्थी विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया 19 जून तक चलेगी। इसके बाद बीस जून को प्रथम वर्ष की पहली मेरिट सूची जारी होगी। 21, 22 और 23 जून को विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद 24 जून को प्रथम वर्ष की दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। कॉलेज प्रशासन की ओर एडमिशन बारे जानकारी कॉलेज वेबसाइट में अपलोड कर दी गई है। एक जून से बीए, बीएससी बीकॉम, बीबीए, बीसीए ओर बी-वॉक कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ होगी। गौरतलब है कि उपमंडल स्तरीय कॉलेज में काफी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश लेते है। लिहाजा, कॉलेज प्रशासन की ओर से तमाम व्यवस्था बना दी गई है। ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कतें ना पेश आए। संवाद