{"_id":"68ceeeb25a3e8f7a1e0a0068","slug":"the-administration-should-restore-the-gate-khajjiar-road-soon-chamba-news-c-88-1-ssml1007-161377-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गेट-खज्जियार मार्ग को जल्द बहाल करवाए प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गेट-खज्जियार मार्ग को जल्द बहाल करवाए प्रशासन
Sun, 21 Sep 2025 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 21 Sep 2025 06:42 AM IST
विज्ञापन
चंबा। गेट-खज्जियार मार्ग को जल्द बहाल करने को लेकर जिला परिषद सदस्य नीलम कुमारी की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल एडीएम अमित मैहरा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग को जल्द से जल्द बहाल किया जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
लोगों ने बताया कि गेट-खज्जियार मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण खज्जियार तक बस की आवाजाही नहीं हो पा रही है। जिससे रठियार, बख्तपुर और आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग जिला मुख्यालय तथा विद्यार्थी अपने शिक्षण संस्थानों के लिए आवाजाही करते हैं। बस नहीं आने के कारण लोगों का कार्य तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने एडीएम से मांग की है कि उक्त मार्ग को जल्द से जल्द वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करवाया जाए।