{"_id":"662949a4299be233b103b317","slug":"the-administration-had-started-a-cleaning-campaign-then-the-place-was-filled-with-filth-chamba-news-c-88-1-ssml1004-123271-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: प्रशासन ने चलाया था सफाई अभियान, फिर गंदगी से भर गई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: प्रशासन ने चलाया था सफाई अभियान, फिर गंदगी से भर गई जगह
Wed, 24 Apr 2024 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
चंबा। करीब तीन माह पहले जिला प्रशासन और नगर परिषद चंबा ने संयुक्त रूप से शहर के हॉटस्पॉट को चकाचक करने के लिए सफाई अभियान चलाया था, मगर यह अभियान एक ही दिन तक सीमित रह पाया है।
हॉटस्पॉट एक बार फिर गंदगी से भर गए हैं। इसी तरह का मामला मुगला स्थित शनि मंदिर के समीप पेश आया है, जहां अब कूड़े के ढेर लगे हैं। इसके चलते लोगाें को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगाें का कहना है कि प्रशासन का महा सफाई अभियान एक ही दिन चल पाया, जबकि इसके बाद सफाई नहीं हो पाई है। ऐसे में नाला भी अब गंदगी से भर गया है। लोगों में रमेश कुमार, सम्मी कुमार, अरुण कुमार, करण कुमार, विशाल कुमार, विनोद कुमार, राकेश कुमार, विवेक कुमार का कहना है कि मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। मगर गंदगी श्रद्धालुओं का स्वागत कर रही है। हैरानी की बात तो यह है कि यहां से स्कूली विद्यार्थी भी आवाजाही कर रहे हैं, मगर नगर परिषद चंबा की ओर से सफाई को लेकर किए जा रहे दावे यहां खोखले साबित हो रहे हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूर्व की तरह चलाए गए सफाई अभियान के तहत यहां व्यवस्था दुरुस्त करवाई जाए। नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि जल्द ही ठेकेदार को दिशा निर्देश दिए जाएंगे और सफाई करवाई जाएगी।
--