फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The accused lost the battle for life even before being acquitted by the court.

Chamba News: अदालत से बरी होने से पहले ही जिंदगी की जंग हार गया आरोपी

Fri, 10 Apr 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 10 Apr 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
The accused lost the battle for life even before being acquitted by the court.
गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने नशीले कैप्सूलों के कुरियर के साथ पकड़ा था आरोपी
विज्ञापन

सुनवाई से पहले तोड़ दिया दम, कोर्ट ने सबूतों और गवाहों के अभाव में किया बरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नशीले कैप्सूलों के मामले में पकड़ा आरोपी न्यायालय से बरी होने से पहले ही जिंदगी की जंग हार गया। अपर सत्र न्यायाधीश चंबा रमणीक शर्मा की अदालत ने सबूतों और गवाहों के अभाव में आरोपी को बरी कर दिया।

26 मार्च, 2022 को पुलिस टीम रूटीन गश्त के दौरान शहर के साथ लगते सुल्तानपुर में पहुंची। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नशीली दवाइयों का कारोबार कुरियर के जरिये भी हो रहा है। टीम ने देखा कि आरोपी बाइक पर सवार था। उसके हाथ में एक पार्सल था। पुलिस टीम को देखकर आरोपी घबरा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उससे रात के समय कुरियर को लेकर सवाल किया। इसका आरोपी कोई सही जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने पार्सल खुलवाया तो उसके अंदर एक सफेद रंग का डिब्बा मिला। बॉक्स खोलने पर उसके भीतर से प्रीगैब्लिन और मिथाइलकोबालिमिन कैप्सूल की 20 स्ट्रिप्स (टैबलेट) मिलीं। पुलिस अधिकारी के फोन पर औषधि निरीक्षक को सूचित कर मौके पर बुलाया। कैप्सूल के बारे में पूछताछ करने पर औषधि निरीक्षक ने खुलासा किया उक्त औषधियां ड्रग एवं कॉस्मेटिक के दायरे में आती हैं। पुलिस टीम ने अपनी कार्रवाई करने के बाद पकड़ी गईं नशीली दवाओं को ड्रग इंस्पेक्टर के सुपुर्द कर दिया। औषधि निरीक्षक ने अपने स्तर पर मामले को लेकर याचिका तैयार कर न्यायालय में दायर की। केस बनाकर आरोपी को जमानत दे दी थी। इसके बाद अब मामले की सुनवाई से पहले आरोपी की मौत हो गई। वहीं, न्यायालय ने भी सबूत और गवाह न होने पर आरोपी को बरी कर दिया।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed