फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   tgt posts will filled with former army man

पूर्व सैनिक कोटे से भरे जाएंगे टीजीटी आर्ट्स के 39 पद

Thu, 22 Jul 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
tgt posts will filled with former army man
चंबा। जिले में पूर्व सैनिक कोटे से टीजीटी अध्यापकों के 39 पदों को भरने के लिए काउंसलिंग होगी। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। विभाग ने जिले के सभी रोजगार कार्यालयों से पात्र अभ्यर्थियों की सूची मांगी है। सूची मिलने के बाद कॉल लेटर जारी किए जाएंगे। संभावना है कि दो अगस्त से काउंसलिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी होगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पूर्व सैनिक कोटे से टीजीटी आर्ट्स के 39 पदों में से 18 पद सामान्य (पूर्व सैनिक) श्रेणी, 17 पद अनुसूचित जाति (पूर्व सैनिक) श्रेणी और चार पद अनुसूचित जाति पूर्व सैनिक श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। जिले के चंबा, सुंडला, भरमौर, चुवाड़ी आदि रोजगार कार्यालयों से पात्र अभ्यर्थियों की सूची पहुंच चुकी है। जबकि, जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी और तीसा क्षेत्र से अभी तक यह सूची नहीं पहुंची है। विभाग ने संबंधित रोजगार कार्यालयों से जल्द पात्र अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध करवाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा उप अधिकारी चंबा हितेंद्र कुमार का कहना है कि पूर्व सैनिक कोटे से 39 पद भरे जाएंगे कहा कि इसके लिए सभी रोजगार कार्यालयों से पात्र अभ्यर्थियों की सूची मांगी गई है। जल्द अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय पहुंचने के बाद काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed